ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचित हो चली है। 31 अक्टूबर को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया जिसके बाद पाक टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की थोड़ी सी उम्मीदें जिंदा हुई है। हालांकि, पाकिस्तान का सेमीफाइनल तक पहुंचनी इतना आसान नहीं है बाबर आजम की टीम को अब अपनी बड़े मार्जन से जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार के लिए भी दुआं करनी होगी। फिलहाल पाक टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है और टॉप-4 की टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी।
पाक टीम को जीतने होंगे सभी मैच
इस टूर्नामेंट में अगर पाक टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसको सबसे पहले अपने बाकी के बचे दोनों लीग मैच जीतने होंगे। पाकिस्तान टीम के अगले दो मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ होंगे। अगर इन दोनों में से पाक टीम एक भी मैच हार जाती है तो वो सेमीफाइनल रेस से बिल्कुल बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: हार के बाद छलका शाकिब का दर्द, ‘बल्लेबाजी को बताया…’
ऐसे पहुंच सकती हैं सेमीफाइनल में पाक टीम
पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल की रेस में पहुंचने की उम्मीदें दूसरी टीमों के मैच रिजल्ट पर भी टिकी है। सबसे पहले बात करें श्रीलंका की तो, अगर श्रीलंका की टीम अगर अपने तीनों मैच जीत जाए और उसका नेट रनरेट पाकिस्तान से कम हो या फिर श्रीलंका की की टीम एक मैच हार जाए तो पाक टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ सकते हैं। हालांकि, श्रीलंका के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने उतना आसान नहीं है। श्रीलंका टीम को अपने अगले मुकाबले भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश टीमों के साथ खेलने हैं।
वहीं दूसरी तरफ अगर न्यूजीलैंड की टीम अपने बाकी बचें तीनों मैच हार जाती है तो पाक टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी, लेकिन ये काफी मुश्किल है। क्योंकि न्यूजीलैंड काफी शानदार प्रदर्शन फॉर्म में और कीवी टीम के अगले मुकाबले साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines