ODI World Cup 2023 NZ vs PAK: विश्व 2023 में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल के लिए लिहाज से पाकिस्तान के लिए ये मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड के बाद एक और खतरा बढ़ गया है। दरअसल, पाक-न्यूजीलैंड के मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही है। आज अगर पाक टीम हारी तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: पाक की हार के साथ खत्म हो जाएगा 3 टीमों का सफर..बारिश से धुल सकता है मैच
बारिश तोड़ सकती है पाक का सपना
बता दें, पाकिस्तान के लिए आज के मैच को जीतना और 2 अंक प्राप्त करना बेहद जरूरी है। लेकिन उससे पहले पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ने लगी है। दरअसल बेंगलुरु में आज बारिश होने की काफी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में 90 फीसदी बारिश के चांस है, अगर बारिश के चलते ये मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्ट करना पड़ेगा। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे।
टूर्नामेंट में ऐसा है दोनों टीमों का हाल
बता दें, अभी तक विश्व कप 2023 में दोनों टीमों ने 7-7 मैच खेले है। न्यूजीलैंड टीम ने 7 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है जबकि लगातार तीन मैचों में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 8 अंक के साथ न्यूजीलैंड प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। इसके अलावा पाकिस्तान ने 7 मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि पाक टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाक टीम तीन जीत के साथ 6 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
15 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
20 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines