ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आज सेमीफाइनल की तस्वीर एक दम से साफ हो जाएगी। वैसे तो पाकिस्तान का लगभग पूरी तरह से बाहर होना माना जा रहा है लेकिन अभी उसको लेकर आईसीसी ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। लेकिन आईसीसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके साफ कर दिया है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल रेस से बाहर हो चुका है और सेमीफाइनल की चौथी टीम न्यूजीलैंड है।
आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में पाकिस्तान अभी भी गणितीय रूप से बनी है, लेकिन गेटवे ऑफ इंडिया पर उनके दिवाली समारोह के आईसीसी वीडियो से पता चला कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। शुक्रवार रात को एक्स पर साझा की गई तीन मिनट की क्लिप में मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर चमकदार 3डी वीडियो था इस वीडियो में सेमीफाइनल टीमों के चार कप्तानों की तस्वीरों के साथ विश्व कप टूर्नामेंट का अब तक का एक संक्षिप्त विवरण दिया गया।
इसमें एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा थे और दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के साथ भारत के कप्तान रोहित शर्मा थे। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल पैदा हो गया है कि क्या आईसीसी ने पाकिस्तान से पहले न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की पुष्टि कर दी है।
ये भी पढ़ें:- World Cup के बाद स्टार खिलाड़ी लेंगे संन्यास! कहा- ‘यह मेरा आखिरी विश्व कप…’ फैंस में मची हलचल
अपने अंतिम लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत से उनका नेट रन रेट बढ़कर +0.743 हो गया। पाकिस्तान उनसे एक स्थान नीचे है, लेकिन पाक टीम के लिए सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ अपनी भिड़ंत पक्की करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी। मौजूदा स्थिति के अनुसार, अगर पाकिस्तान नेट रनरेट पर न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे इंग्लैंड को 287 रनों से हराना होगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
8 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines