ODI World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप अपने आखिरी चरण में है। आज से सिर्फ 12 दिन बाद विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। इससे पहले सभी टीमें इस खिताब को अपने नाम करने के लिए भरपूर प्रयास में है। इस विश्व कप में टॉप के खिलाड़ियों पर सभी की नजर बनी होगी। जब बात टॉप के खिलाड़ियों की आती है, तो इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, केन विलियमसन और जो रूट जैसे खिलाड़ियों के नाम जरूर शामिल होते हैं। लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि इस सभी से बेहतर खिलाड़ी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं।
तीनों फॉर्मेट में टॉप 10 में हैं बाबर- गंभीर
गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम को विराट कोहली और रोहित शर्मा से बेहतर खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। बाबर में वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के सभी गुण मौजूद हैं। वह वनडे क्रिकेट में नंबर वन रैंक पर हैं, इसके अलावा बाबर एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो तीनों फॉर्मेट में टॉप 10 के भीतर आते हैं। बाबर टी-20 में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद रिजवान के बाद तीसरे स्थान पर हैं। वह टेस्ट में भी केन विलियमसन के नेतृत्व में चौथे स्थान पर हैं। तीनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है, इससे साफ है कि वह इस वर्ल्ड कप में भी धूम मचाने वाले हैं।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1705485546204852330?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705485546204852330%7Ctwgr%5Ec938574cfc7875ae8236d29e3609983dab997806%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Frohit-kohli-warner-are-there-but-babar-is-different-level-gambhir-says-pakistan-captain-will-set-world-cup-on-fire-101695462343811.html
ये भी पढ़ें:- KL Rahul ने ‘सचिन’ को चुना GOAT, वॉर्नर ने कैलिस का लिया नाम, जानें क्या होता है इसका मतलब
‘सभी से आगे निकले बाबर’
गंभीर ने कहा कि बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ की तुलना में बहुत बाद में आए, लेकिन बाबर ने उन खिलाड़ियों के स्तर तक पहुंचने के लिए तेजी से प्रगति की है। गंभीर ने कहा यह भी सच है कि बाबर सभी फॉर्मेट में इन खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
1 hr agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
2 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
3 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
5 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
5 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines