ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है टूर्नामेंट को अपनी दोनों फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी है। 19 नवंबर को फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा। बता दें, जहां एक तरफ भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप के फाइनल में चौथी बार जगह बनाई है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है।
भारत ने 2 बार तो ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। बता दें, साल 2013 के बाद से टीम इंडिया ने कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है तो वहीं इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास तीसरी बार वनडे विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कलाई पर बंधी खास डिवाइस, अपनी तरफ खींच रही सबका ध्यान
1975 से 2019 तक टीम इंडिया का वनडे विश्व कप में सफर
1975: ग्रुप स्टेज
1979: ग्रुप स्टेज
1983: चैंपियंस
1987: सेमीफाइनल
1991: राउंड-रॉबिन चरण
1996: सेमीफाइनल
1999: सुपर सिक्स
2003: उपविजेता
2007: ग्रुप स्टेज
2011: चैंपियंस
2015: सेमीफाइनल
2019: सेमीफाइनल
अब टीम इंडिया विश्व कप 2023 के फाइनल में है और उसके पास चैंपियन बनने का खास मौका है, चूंकि इस बार विश्व कप का आयोजन भारत में हो रहा है तो टीम इंडिया को इसका प्रबल दांवेदार माना जा रहा है।
1975 से 2019 तक वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का सफर
1975: उपविजेता
1979: ग्रुप स्टेज
1983: ग्रुप स्टेज
1987: चैंपियंस
1991: राउंड-रॉबिन चरण
1996: उपविजेता
1999: चैंपियंस
2003: चैंपियंस
2007: चैंपियंस
2011: क्वार्टर फाइनल
2015: चैंपियंस
2019: सेमीफाइनल
विश्व कप 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया का सफर
बता दें, जहां एक तरफ विश्व कप 2023 में भारत ने सेमीफाइनल तक अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है भारत ने सेमीफाइनल को न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को 9 लीग मुकाबलों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा था। इसमे से एक हार उसको भारतीय टीम से ही मिली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस वाला खेल दिखाया और आज कंगारू टीम फाइनल में है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
37 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines