ICC ODI Rankings: भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले आठ मैच जीतकर जहां टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पोजीशन पर बादशाहत कायम कर ली है। इसके बाद अब बुधवार को आईसीसी द्वारा ताजा वनडे रैंकिंग में भी टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत बना ली है। बल्लेबाजी में नंबर 1 पर शुभमन गिल ने कब्जा कर लिया है। वहीं गेंदबाजी में भी टॉप पोजीशन पर भारतीय बॉलर ने कब्जा कर लिया है। जबकि टीम रैंकिंग में भारत पहले से ही नंबर 1 पर काबिज है।
सिराज फिर से बने नंबर 1 बॉलर
कुछ दिनों पहले जोश हेजलवुड ने मोहम्मद सिराज को आईसीसी वनडे रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया था। फिर पिछले हफ्ते शाहीन अफरीदी ने हेजलवुड को पीछे छोड़ कर यह पोजीशन कब्जाई थी। अब एक बार फिर से भारतीय गेंदबाज ने नंबर 1 पोजीशन पर अपना कब्जा जमा लिया है। मोहम्मद सिराज 709 रेटिंग पॉइंट्स के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के केशव महाराज 694 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा वर्ल्ड कप के मौजूदा समय में टॉप विकेट टेकर एडम जैम्पा तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें:- ICC Rankings: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में हुए शामिल
भारतीय गेंदबाजों का जलवा
वर्ल्ड कप 2023 में जहां भारतीय टीम के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में जहां टॉप पोजीशन पर गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज आ गए हैं। वहीं उनके अलावा भी टॉप 10 में तीन और भारतीय बॉलर मौजूद हैं। कुलदीप यादव इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वहीं स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह 8वें और 4 मैचों में ही टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 में टॉप विकेटटेकर बने मोहम्मद शमी 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘लाला’ के पैसे पर है पत्नी की नजर, परफॉर्मेंस से नहीं मतलब, कमाई से भविष्य में होने वाले फायदे पर गड़ी नजर
रवींद्र जडेजा की टॉप 10 में एंट्री
रवींद्र जडेजा ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लिए हैं। वहीं पिछले कुछ मैचों में उनके बल्ले से भी रन निकले हैं। इसी के साथ टॉप 10 ऑलराउंडर्स में भी अब भारत की मौजूदगी हो गई है। रवींद्र जडेजा 10वें स्थान पर आ गए हैं। वह टॉप 10 की इस लिस्ट में मौजूद एकमात्र भारतीय ऑलराउंडर हैं।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
31 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines