ICC Cricketer of the year 2022: 2022 का साल खत्म होने वाला है। ये साल क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास रहा। इस साल एशिया कप से लेकर टी20 वर्ल्ड कप भी आयोजित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया। इन्हीं में से चार का नाम आईसीसी ने मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना है। इसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का भी नाम है वहीं किसी भी भारतीय का चयन नहीं किया गया है।
ICC Cricketer Of The Year Award 2022: इन चार खिलाड़ियों का किया गया चयन
1. बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लिए ये साल बेहद खास रहा। उन्होंने दमदार पारियां खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। बाबर ने 2022 में 44 मैच खेले और 2598 रन बनाए। उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा 679 रन बनाए और अपना नंबर 1 का स्पॉट भी बनाए रखा। इसके अलावा बाबर का प्रदर्शन टेस्ट में भी शानदार रहा। उन्होंने यहां पर भी 1184 रन बनाए।
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
2. बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के लिए ये साल किसी सपने से कम नहीं रहा। पहले उन्होंने लंबे समय के बाद टी20 की टीम में वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा स्टोक्स ने टेस्ट में भी 870 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिसमें से इंग्लैंड ने 9 जीते जो कि शानदार रहा।
https://twitter.com/ICC/status/1608765251801186304
3. सिकंदर रजा
जिम्बाब्वे के उभरते हुए सितारे और शानदार खिलाड़ी सिकंदर रजा ने इस साल सभी को अपना नाम याद दिला दिया। रजा ने टी20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया और टी20 और वनडे में 600 से भी ज्यादा रन बनाए। उन्होंने टी20 में 25 विकेट लिए जो कि सबसे ज्यादा थे।
और पढ़िए –PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
4. टीम साउदी
न्यूजीलैंड के तूफानी और अनुभवी गेंदबाज टीम साउदी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया और बता दिया कि अभी भी उनके अंदर धार जिंदा है। साउदी ने 31 मैचों में 65 विकेट लिए। साउदी को टेस्ट का कप्तान भी बना दिया गया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 3 विकेट झटके और टीम की कमर तोड़ दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 min agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines