Kelis Ndhlovu: जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी केलीस एंडलोवू के करियर पर अब खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी ने जांच करके इस खिलाड़ी की गेंदबाजी को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया है। जांच करने के बाद साफ हुआ कि एंडलोवू का गेंदबाजी एक्शन सही नहीं है। जिसके कारण ही 19 वर्षीय इस खिलाड़ी को अब बैन का सामना करना पड़ा है। गेंदबाजी एक्शन सही करने के बाद ही वो दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी कर सकती हैं।
केलीस एंडलोवू की गेंदबाजी पर लगा बैन
आयरलैंड के खिलाफ 26 जुलाई को बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले के दौरान अंपायर ने केलीस एंडलोवू के गेंदबाजी एक्शन को रिपोर्ट किया था। जिसके बाद ही दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में उनके गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट हुआ। जहां पर वो अवैध पाया गया। ICC के बॉलिंग रेगुलेशन आर्टिकल 6.1 के अनुसार, एंडलोवू तब तक दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाएगी, जब तक उनका गेंदबाजी एक्शन जांच में वैध नहीं पाया जाता है। एक्शन में सुधार करके केलीस को दोबारा टेस्ट देना पड़ेगा। केलीस पर बैन लगने के कारण जिम्बाब्वे की टीम के लिए मुश्किल बहुत ज्यादा बढ़ गई है। एंडलोवू को भविष्य का सुपरस्टार कहा जा रहा था।
अभी भी इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकती हैं एंडलोवू
आईसीसी के बैन के बाद भी केलीस एंडलोवू जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएगी। हालांकि इस दौरान वो बतौर बल्लेबाज प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकती हैं। केलीस ने 2023 में हुए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी की थी। इंटरनेशनल लेवल पर उन्होंने अब तक 13 वनडे और 51 टी20आई मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 19 और टी20 में 44 विकेट अपने नाम किया है। दोनों फॉर्मेट में केलीस का गेंदबाजी औसत 19 का है।
ये भी पढ़ें: द हंड्रेड लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं आर अश्विन, आईपीएल से ले चुके संन्यास
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines