T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. इस टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका की टीम मिलकर होस्ट कर रही हैं. जिसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है. आईसीसी फिलहाल इस टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी में लगा हुआ है. इस बीच जियोहॉटस्टार ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने अब आईसीसी इवेंट के मुकाबले ब्रॉडकास्ट करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. जिससे बोर्ड बुरा फंस गया है.
JioHotstar ने दिया ICC को बड़ा झटका
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक JioHotstar ने अपनी डील के बचे हुए 2 सालों को खत्म करने की मांग आईसीसी से की है. दरअसल जियोहॉटस्टार ने 2024 से लेकर 2027 तक आईसीसी इवेंट के मीडिया राइट्स लिए थे, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है. ऐसे में वो इस डील को बीच में खत्म करना चाहते हैं. आईसीसी ने जिसके कारण ही 2026 से लेकर 2029 तक के इवेंट्स को लेकर मीडिया राइट्स बेचने का प्लान बनाया है. जिसके लिए उन्होंने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से बात की है. आईसीसी ये डील 2.4 बिलियन डॉलर में करना चाहता है. जिसके लिए फिलहाल इन तीनों में से कोई तैयार नहीं नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: ICC ने टीम इंडिया को सुनाई कड़ी सजा, वनडे सीरीज में एक बड़ी गलती के कारण लगा भारी जुर्माना
डील की मजबूरी में है जियोहॉटस्टार
आईसीसी का लगभग 80 प्रतिशत कमाई भारत से होती है. ऐसे में जियोहॉटस्टार से डील टूटना उनको बहुत ही मुश्किल में डाल सकता है. खबरों के मुताबिक आईसीसी की इस मांग के कारण ही सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया इस डील में नहीं आना चाहता है. उन्होंने कम रिस्क लेने के लिए ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के राइट्स भी जियोहॉस्टस्टार को दे दिए थे. हालांकि डील के मुताबिक अगर आईसीसी को मीडिया राइट्स का कोई खरीदार नहीं मिलता है, तो जियोहॉटस्टार को ही 2027 तक इस डील को मजबूरी में पूरा करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगे 3 बड़े झटके, कप्तान सहित अहम खिलाड़ी हुए चोटिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines