WI vs NEP: वनडे विश्वकप 2023 के लिए 8 टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। 2 स्थानों के लिए क्वालिफायर्स मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच हरारे क्रिकेट क्लब में अहम मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन (115) और कप्तान शाई होप (132) ने शानदार शतक लगाए हैं।
निकोलस पूरन ने 81 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 4 तूफानी छक्के भी निकले। पूरन मुश्किल परिस्थितियों में बैटिंग करने क्रीज पर उतरे थे। वेस्टइंडीज की टीम ने 55 रन पर तीन विकेट गांव दिए थे। इसके बाद पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने पहुंचे पूरन ने पहली गेंद से प्रहार किया और टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1671831829857587200?s=20
शाई होप ने बनाए 132 रन
निकोलस पूरन के अलावा कप्तान शाई होप ने भी शतकीय पारी खेली। होप ने 129 गेंदों पर 132 रन बनाए। उन्होंने पूरन के साथ मिलकर अहम साझेदारी की और कप्तानी पारी खेलकर टीम को 339 रनों तक पहुंचाने में मदद की। होप ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छ्क्के लगाए हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1671818667619647494?s=20
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। टीम को शुरुआत में ही तीन बड़े झटके लगे थे। ब्रेंडन किंग 32, काइल मेयर्स 1 और जोनसन चार्ल्स शून्य पर आउट हुए थे। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 339 रन बनाए हैं अब नेपाल को मुकाबला जीतने के लिए 340 रन बनाने होंगे।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines