ICC Cricket World Cup Final IND vs AUS: इंडिया, क्रिकेट, वर्ल्ड कप और फाइनल मैच, वो भी ऑस्ट्रेलिया के साथ…आज देशभर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टोडियम में आज ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। देशभर में फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। मोदी स्टेडियम खचाखच भरा है और अंदर-बाहर फैन्स का मेला लगा है। उन्हें उम्मीद है कि भारत एक बार फिर विश्व कप की ट्रॉफी उठाएगा।
<
वहीं आज क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए ऐसी दीवानगी देखने को मिली कि स्कूल वालों ने पेपर ही रद्द कर दिया। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-14 डीएवी स्कूल में आज यूनिट टेस्ट होना था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसे पोस्टपोन कर दिया। यही नहीं इसे लेकर बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया।
वहीं फाइनल मुकाबले के लिए देशभर से क्रिकेट के फैन्स अहमदाबाद पहुंचे। कई शहरों से स्पेशल ट्रेन चलाई गई थीं। मुंबई से स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। रेलवे ने कुल 6 स्पेशल ट्रेन वर्ल्ड कप के लिए चलाई। कहीं फैन्स पूजा पाठ करके टीम इंडिया की जीत की दुआएं मांग रहे हैं। मंदिरों में हवन कराए जा रहे हैं। PM मोदी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक टीम इंडिया को चीयर अप कर रहे हैं। करीब 100 VVIP गेस्ट आज मैच देखने पहुंचे हैं।
हालांकि मैच आज रविवार को दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुआ, लेकिन मोदी स्टेडियम के बाहर कल से ही मेले जैसा माहौल बना हुआ है। स्टेडियम के बाहर ब्लू जर्सी पहने फैन्स एंट्री मिलने का इंतजार करते नजर आए। शहर के सभी छोटे-बड़े होटल और लॉज पूरी तरह बुक हैं। BCCI की ओर से इस मुकाबले को खास बनाने की तैयारी की गई। मैच के दौरान एयर शो हुआ। इसके लिए भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ को बुलाया गया था, जिसने करीब 10 मिनट एयर शो किया। 2011 वर्ल्ड कप विनर महेंद्र सिंह धोनी, 1983 के वर्ल्ड कप विनर कपिल देव और भारतीय खिलाड़ियों के परिवार वाले भी मैच देखने आए हैं। वहीं यह मुकाबला देखने के लिए देश-दुनिया की कई नामचीन हस्तियां भी पहुंची हैं।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines