IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा मैच इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पिच की खूब आलोचना हुई थी और आईसीसी ने भी इसे ‘खराब’ करार दिया था। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपील के बाद आईसीसी ने अपना फैसला बदल लिया है और पिच को ‘औसत से नीचे’ की रेटिंग दी है।
आईसीसी के विशेष पैनल ने सुनाया फैसला
तीसरे टेस्ट से फुटेज की समीक्षा आईसीसी के अपील पैनल द्वारा की गई, जिसमें महाप्रबंधक वसीम खान और मेन्स क्रिकेट कमेटी के सदस्य रोजर हार्पर शामिल थे। दोनों का मानना था कि पिच में इतनी खतरनाक स्पिन नहीं थी, जिससे उसे ‘खराब’ रेटिंग की श्रेणी में रखा जा सके। इससे बीसीसीआई और इंदौर क्रिकेट क्यूरेटर्स को बड़ी राहत मिली है।
पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि पिच को ‘औसत से नीचे’ रेट किया जाना चाहिए, जिसका अर्थ है कि होल्कर स्टेडियम को 3 के बजाय केवल 1 डिमेरिट अंक प्राप्त होगा। बता दें कि अगर किसी भी मैदान को 5 डिमेरिट अंक मिल जाते हैं तो उस पर एक साल तक के लिए बैन लग सकता है।
तीन दिन में खत्म हुआ था मैच
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए मैच में पहले दिन से ही खतरनाक टर्न देखने को मिला था। जिसके चलते मैच में लगातार विकेट गिरते रहे और ये तीन दिनों में ही समाप्त हो गया। इस मैच में हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। इस मैच के बाद आईसीसी ने 3 मार्च को पिच को बेकार रेटिंग दी थी। जिसके बाद भारतीय बोर्ड के पास 14 दिन का समय था अपील करने के लिए।
इसका पालन करते हुए बोर्ड ने रिव्यू कमेटी को अपनी दलील सौंपी जिसके बाद आईसीसी ने कमेटी बनाकर इस पर निर्णय लिया और अपना फैसला पलट दिया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
48 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines