हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC हुआ PCB की मांग पर मेहरबान, मैच रेफरी के विवाद में लिया बड़ा फैसला

No Handshake Controversy: भारत के खिलाफ मैच में हुए विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. जिसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से मना कर दिया था. अब आईसीसी अचानक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर मेहरबान हो गया है. यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर आई है.  

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board

Pakistan Cricket Board: पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद मैच रेफरी के फैसले पर नाराजगी जताई थी. दरअसल नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदार मानती है. जिसके कारण ही बोर्ड उन्हें हटाने की मांग लेकर आईसीसी तक पहुंचा था. इसके साथ ही उन्होंने यूएई के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने की धमकी भी दी थी. अब इस मामले में आईसीसी ने बड़ा फैसला किया है. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भी राहत मिलने वाली है. 

एंडी पाइक्रॉफ्ट को आईसीसी ने हटाया! 

पीटीआई और एएनआई की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के किसी सदस्य से बात हुई। जिसने बताया कि आईसीसी पाकिस्तान के सभी मुकाबलों से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग पर राजी हो गया है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें एशिया कप 2025 से ही हटाने का मांग कर रहा था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने उन्हें सिर्फ पाक टीम के मैचों से ही हटाया है. पाइक्रॉफ्ट की जगह अब रिची रिचर्डसन को पाकिस्तान के सभी मैचों में रेफरी बनाया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान आईसीसी ने नहीं किया है.  

ये भी पढ़ें: प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह की अजीत अगरकर की टीम में हो सकती है एंट्री, रोहित-विराट के भविष्य पर करेंगे फैसला! 

विज्ञापन

एसीसी प्रेसिडेंट की बची इज्जत 

मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ही एसीसी के अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में अगर आईसीसी ने रिची रिचर्डसन को नहीं लगाया होता, तो नकवी का भी अपमान हो जाता. आईसीसी के इस फैसले के कारण अब पाकिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ बॉयकॉट नहीं करेगी. जिससे एसीसी प्रेसिडेंट के रूप में भी मोहसिन को बड़ी राहत मिली है. हालांकि बॉयकॉट के बीच ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के साथ 16 सितंबर की शाम को अभ्यास किया था. पाकिस्तान की टीम आज यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. सुपर 4 में एंट्री के लिए पाकिस्तान की टीम को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. यूएई की टीम के पास पाकिस्तान को हराकर सुपर 4 में एंट्री करने का मौका है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की Playing 11 में होगी अर्शदीप की एंट्री! जानें किसकी कटेगा पत्ता?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola