ODI World Cup 2023. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं कोच रवि शास्त्री के पास कमेंट्री करने का एक लंबा अनुभव है। कमेंट्री के दौरान उन्हें अक्सर अपनी आवाज से मैच में दम भरते हुए देखा जाता है। भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में जारी मुकाबले में भी वह अपनी आवाज से समां बांध रहे हैं। उनके अलावा कमेंट्री बॉक्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ को भी उनका साथ देते हुए देखा जा रहा है।
मैच के दौरान स्मिथ को रवि शास्त्री का नकल करते हुए देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो आईसीसी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘बेंगलुरु में आपका स्वागत है। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं और अब हम सिक्का उछालेंगे।’ स्मिथ के इस कथन के बाद वहां उपस्थित अंजुम और शास्त्री मुस्कुराने पर मजबूर हो गए।
यह भी पढ़ें- रोहित एंड कंपनी के नाम जुड़ा खास रिकॉर्ड, बनाए इतने रन कि वर्ल्ड कप में बन गया नया इतिहास
कमेंट्री बॉक्स में चर्चा के दौरान स्मिथ ने स्वीकार किया कि टॉस के दौरान घोषणाएं करना बेहद उबाऊ होता है। इसपर शास्त्री ने भी अपना विचार रखा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भी ऐसे ही हालात हैं।
नीदरलैंड के खिलाफ जमकर चला भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला:
बेंगलुरु में भारतीय बल्लेबाज आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए। टीम के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतक लगाया। उनके अलावा कैप्टन रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। हाल यह रहा कि टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाने में कामयाब हुई है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
41 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines