Ahmed Al Ahmed Honoured At Sydney Cricket Ground: सिडनी में 5वें एशेज टेस्ट के पहले दिन एक ऐतिहासिक लम्हा देखने को मिला. 4 जनवरी 2025 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों ने बॉन्डी बीच पर हुई मास शूटिंग के दौरान मदद करने वाले इमरजेंसी सर्विस कर्मियों और आम लोगों को सम्मानित किया. मैच से पहले मैदान पर गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान खचाखच भरे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने ज़ोरदार तालियां बजाईं. सबसे ज्यादा तालियां तब बजीं जब हीरो अहमद अल अहमद बाहर आए, जिन्होंने हमलावरों में से एक की तरफ दौड़कर उससे बंदूक छीन ली थी.
15 लोगों की हुई थी मौत
पिता और बेटे साजिद और नवीद अकरम पर 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर एक हनुक्का इवेंट को निशाना बनाने का आरोप है. इस शूटिंग में 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए थे, जिसे अधिकारियों ने यहूदी विरोधी आतंकवादी हमला बताया है. उन्होंने कहा, ‘बॉन्डी हमले की जगह पर पहले पहुंचने वाले लोगों और समुदाय के सदस्यों की तरफ दिखाई गई बहादुरी के बेहतरीन काम हमें समुदाय की भावना और आत्म-बलिदान की याद दिलाते हैं जो हमें एक देश के तौर पर एकजुट करता है.’
यह भी पढ़ें- कोमा में पड़े डेमियन मार्टिन की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, वाइफ ने बताया अब कैसी है उनकी तबीयत
मृतकों के प्रति संवेदनाएं
अधिकारियों ने आगे कहा, ‘हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ हैं और एक खेल के तौर पर हम जो भी मदद कर सकते हैं, वह करते रहेंगे.’ सम्मानित किए गए लोगों में एम्बुलेंस कर्मचारी और पुलिस अधिकारी, सर्फ लाइफसेवर और यहूदी कम्यूनिटी ग्रुप्स शामिल थे.
यह भी पढ़ें- ‘कभी हार नहीं मानना’, ऋतुराज गायकवाड़ के गम में CSK के इस पूर्व क्रिकेटर ने बढ़ाया हौंसला
कड़ी सुरक्षा में हो रहा टेस्ट मैच
सिडनी टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किए घए हैं, जिसमें वर्दीधारी और घुड़सवार पुलिस के साथ-साथ पब्लिक ऑर्डर और दंगा नियंत्रण दस्ते के अधिकारी वेन्यू पर गश्त कर रहे हैं. ये उपाय मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जैसे ही हैं, जहां स्पेशलिस्ट पुलिस सेमी-ऑटोमेटिक राइफल्स से लैस थी.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
11 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
37 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines