Australia vs Pakistan Test Match: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए। अब ऑस्ट्रेलिया के पास 241 रनों की लीड हो चुकी है। तीसरे दिन जब पाकिस्तान टीम गेंदबाजी कर रही थी तब फील्डिंग के दौरान पाक टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने बीच मैदान में ऐसा कुछ किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच के दौरान नाचने लगे हसन अली
अक्सर मैच के दौरान कैमरे का फोकस मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों पर रहता है। कई बार खिलाड़ी कुछ ऐसा कर देते है जो कैमरे में कैद हो जाता है और बाद में वो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। जिसके बाद अपना वीडियो देखकर खिलाड़ी भी हसने लगते हैं। ऐसा ही कुछ मैच के तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान पाक टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने किया।
हसन अली मैच के दौरान नाचते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं हसन अली के साथ मैदान में मौजूद दर्शक भी नाचने लगे थे। हसन अली का ये नाचने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हसन के इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत
पाक पर मंडराया हार का खतरा
मेलबर्न टेस्ट में भी पाकिस्तान टीम पर अब हार का खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 264 रनों पर ढेर हो गई। जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 187 रन बना लिए है।
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 50 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तीसरे दिन शाहीन अफरीदी और मीर हमजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
35 mins agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
1 hr agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
3 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
4 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
5 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines