Harsha Bhogle slams Henry Blowfeld: विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को मिली हार अभी तक लोगों को पच नहीं रही है। टीम इंडिया की हार पर कुछ लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं क्रिकेट जगत के जाने माने कॉमेंटेटर हेनरी ब्लोफेल्ड ने ऑस्ट्रेलिया की जीत पर भारतीय टीम के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद अब उनको भारतीय कॉमेंटेटरों का गुस्सा सहना पड़ रहा है। भारत के प्रसिद्ध कॉमेंटेटर हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा ने अब इंग्लैंड के कॉमेंटेटर हेनरी की जमकर क्लास लगाई है।
टीम इंडिया को लेकर क्या बोले थे हेनरी
बता दें, विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद हेनरी ब्लोफेल्ड ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा कि “ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप जीता मेरे लिए इससे ज्यादा रोमांचित और कुछ नहीं है। इस हार से भारत को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि वो अपने जूते के हिसाब से कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ रहे थे।” उनके इस ट्वीट का मतलब भारतीय टीम को नीचा दिखाना था। जिसके बाद भारतीय कॉमेंटेटरों ने हेनरी को आड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट का करारा जवाब दिया।
हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
हेनरी ब्लोफेल्ड के ट्वीट पर जवाब देते हुए भारतीय कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा कि “जब मैं पहली बार इंग्लैंड गया तो मुझे ऐसी ही मानसिकता का सामना करना पड़ा था। हमारी अगली पीढ़ी बदलाव ला रही है लेकिन ऐसे कृपालु लोग हमें नीचे देखते है।” इसके अलावा दूसरे भारतीय कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हेनरी को आइना दिखाते हुए एक्स पर लिखा कि हमने जब ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर दो टेस्ट सीरीज में हराया था ऐसा तो हमने तब नहीं बोला था। क्योंकि जो लोग श्रेष्ठ है और आगे बढ़ रहे हैं उनको किसी के साथ जरुरत नहीं है..सिवाय आपके”
बता दे, 84 साल के कॉमेंटेटर हेनरी स्पोर्ट्स पत्रकारिता का एक जाना माना चेहरा है। बड़े-बड़े क्रिकेटर उनको फॉलो भी करते है और हेनरी स्पोर्ट्स पर अभी तक 8 किताबें भी लिख चुके हैं। लेकिन उनके द्वारा भारतीय टीम को लेकर ऐसा बयान देना किसी को सही नहीं लगा है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines