Harry Brook Century: कोलंबो आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हैरी ब्रूक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बना डाला. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश कप्तान ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया. ब्रूक ने अपने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी सिर्फ 57 गेंदों में ठोकी. तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ब्रूक ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 9 गगनचुंबी सिक्स जमाए. ब्रूक के आगे श्रीलंका का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया.
हैरी ब्रूक ने मचाया कोहराम
जैकब बेथेले के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे हैरी ब्रूक के ऊपर टीम के रनरेट को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी. ब्रूक ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. रूट के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए उन्होंने 191 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई.
रूट ने एक छोर संभाले रखा, तो हैरी ब्रूक ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से श्रीलंका के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख डालीं. 66 गेंदों की अपनी इनिंग में इंग्लिश कप्तान ने 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 136 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 11 बार बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 9 दफा गेंद को हवाई यात्रा पर दर्शकों के बीच भेजा.
ये भी पढ़ें: रोके नहीं रुक रहे Joe Root, शतक के साथ चकनाचूर किया ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, गांगुली-रोहित भी छूटे पीछे
27 गेंदों में ठोके 90 रन
हैरी ब्रूक शुरुआती 39 गेंदें खेलने के बाद 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने असली तबाही मचाई. अगली 27 गेंदों पर ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 90 रन ठोक डाले. इंग्लैंड की पारी में बने आखिरी 69 रनों में से सिर्फ एक रन ही जो रूट के बल्ले से आया, जबकि 68 रन हैरी ब्रूक ने बनाए.
कप्तान की आतिशी पारी के बूते इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 357 रन लगाने में सफल रही. रूट ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक जमाया और वह 111 रन बनाकर नाबाद रहे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines