हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुराने दोस्त की गेंद पर ही गच्चा खा गए केएल राहुल, उड़ गया मिडिल स्टंप

KL Rahul Out In Ranji Trophy: केएल राहुल रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ कर्नाटक की तरफ से उतरे हैं. हालांकि वो इस मुकाबले में बड़ी पारी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन अचानक हरप्रीत बरार ने उन्हें चौंका दिया.

विज्ञापन
KL Rahul Out

Harpreet Brar Uprooted KL Rahul’s Middle Stump: मोहाली में शुक्रवार 30 जनवरी को भारत के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल को पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बरार की एक शानदार गेंद पर विकेट गंवाना पड़ा. ये वाक्या और कर्नाटक और पंजाब के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में पेश आया . लेफ्ट आर्म स्पिनर ने राहुल को बेबस कर दिया क्योंकि मिडिल स्टंप जमीन से अचानक उखड़ गया.

उड़ गया मिडिल स्टंप

पंजाब को केएल राहुल का ये विकेट 28वें ओवर में मिला जब हरप्रीत बरार ने गेंद को लेग स्टंप पर फेंका. गेंद ने शार्प टर्न लिया और दाएं हाथ के बल्लेबाज को चकमा देकर स्टंप उड़ा दिए. ‘बीसीबीआई डोमेस्टिक’ की तरफ से शेयर किया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- इन 5 जुड़वां क्रिकेटर्स ने खेला इंटरनेशनल मैच, एक ट्विंस के नाम हुआ टी20 वर्ल्ड कप

विज्ञापन

केएल राहुल की शानदार पारी

केएल राहुल ने 86 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे. उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 102 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. मयंक अग्रवाल 64 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें अमनजोत सिंह चहल ने जश्नप्रीत सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया.

यह भी पढ़ें- जन्नत से उतारी हुई हूर हैं ये 5 फीमेल फुटबॉलर्स… किक मारकर डायरेक्ट दिल में दागती हैं गोल!

विज्ञापन

छा गए हरप्रीत बरार

हरप्रीत बरार ने कर्नाटक टीम के बैटर केवी अनीश (32), कप्तान देवदत्त पडीक्कल (9) और रवीचंद्रन स्मरन (9) के विकेट भी लिए हैं. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, टीम के बल्लेबाज अभिजीत गर्ग के 81 और अमनजोत सिंह चहल के 83 की बदौलत 309 रन बनाए. कप्तान उदय सहारन (44) और अनमोल मल्होत्रा (25) का भी योगदान रहा.

IPL में एक ही टीम में खेल चुके हैं दोनों

हरप्रीत बरार साल 2019 से अब तक पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, वो केएल राहुल के साथ आईपीएल में इसी टीम के साथ खेल चुके हैं. बरार ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले गए 49 मुकाबलों में 31.00 की औसत और 8.02 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट हासिल किए हैं, इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/30 रहा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola