Harmanpreet kaur: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर का बल्ला जमकर बोला. हरमन जब क्रीज पर उतरी तो भारतीय टीम 27 के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी. हालांकि, हरमनप्रीत ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. हरमनप्रीत ने सिर्फ 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान हरमन ने 9 चौके और एक गगनचुंबी सिक्स जमाए.
हरमनप्रीत ने मचाया बल्ले से धमाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शेफाली वर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने, जबकि जी कमलिनी भी महज 12 रन बनाकर चलती बनीं. 27 के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही भारतीय पारी को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला. हरलीन देओल भी 13 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, ऋचा घोष भी 5 रन ही बना सकीं.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए श्रीलंका ने बनाया मास्टर प्लान, लसिथ मलिंगा की हुई खेमे में एंट्री!
हालांकि, हरमनप्रीत ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने अपना अर्धशतक 35 गेंदों में पूरा किया. हरमनप्रीत ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन ठोके. 158 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए हरमन ने 9 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो उनके बल्ले से एक सिक्स भी निकला.
अरुंधति रेड्डी ने भी लूटी महफिल
अंतिम ओवरों में अरुंधति रेड्डी ने भी बल्ले से जमकर कोहराम मचाया. अरुंधति ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 27 रनों की तूफानी पारी खेली. अरुंधति ने अपनी इस इनिंग के दौरान 4 चौके और एक सिक्स जमाया. 245 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अरुंधति ने श्रीलंका के बॉलिंग अटैक की खूब धज्जियां उड़ाईं. वहीं, अमनजोत कौर ने भी 18 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया, जिसके चलते टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 175 रन लगाने में सफल रही.
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines