WPL 2026: मुंबई इंडियंस वूमेन और गुजरात जायंट्स वूमेन के बीच मैच में कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. जिसमें मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने का नाम सबसे ऊपर नजर आ रहा है. हरमनप्रीत ने 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर ही टीम ने मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. कौर ने अपनी इस पारी से इतिहास रच दिया है. जिसके बाद वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है.
हरमनप्रीत कौर ने रच दिया इतिहास
एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 165.12 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस पारी के कारण ही हरमनप्रीत ने विमेंस प्रीमियर लीग में 1 हजार रन पूरे कर लिए. कौर पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है. इससे पहले मुंबई इंडियंस वूमेन की ही खिलाड़ी नेट साइवर-ब्रंट ने 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.
कौर जिसके कारण ओवरऑल दूसरी खिलाड़ी 1 हजार रन बनाने वाली बन गई हैं. इस मामले में हरमनप्रीत ने मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा है. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अब हरमनप्रीत कौर के नाम हो गया है. कौर ने 10 अर्धशतक जड़े हैं. इस मामले में उन्होंने नेट साइवर-ब्रंट और मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया है. दोनों ने ही 9-9 अर्धशतक जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, 6 रन बनाते ही टूट जाएगा ये महारिकॉर्ड
बैक टू बैक मैच जीती मुंबई इंडियंस वूमेन
विमेंस प्रीमियर लीग में 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस वूमेन की WPL 2026 में शुरुआत खराब हुई थी. पहला मुकाबला टीम आरसीबी के खिलाफ हार गई थी. जिसके बाद टीम ने धमाकेदार कमबैक किया और अब बैक टू बैक मुकाबला जीत लिया है. जिसके कारण ही टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. टीम इस बीच इंजरी की समस्या से भी जूझ रही है. चोटिल होने के कारण ही गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में नेट साइवर-ब्रंट नहीं खेली थी.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 पर मंडराया नया खतरा, ICC को भी मांगनी पड़ रही है मदद
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
28 mins agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
45 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
53 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
1 hr agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
2 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
3 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines