ODI World Cup 2023. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2023 में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह उन उम्मीदों पर कुछ खास नहीं उतर पाए। 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपनी टीम के लिए सभी मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच मैदान में वह काफी औसत नजर आए। यही नहीं उनकी जमकर धुनाई भी हुई। हाल यह रहा कि उनके नाम वर्ल्ड कप का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह वर्ल्ड कप क्रिकेट इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन देने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
हारिस रऊफ से पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के नाम दर्ज था। 35 वर्षीय स्पिनर ने अपनी टीम के लिए 2019 वर्ल्ड कप में कुल 526 रन लुटा दिए थे। वहीं जारी टूर्नामेंट में पाक तेज गेंदबाज ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। रऊफ ने अपनी टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में 533 रन लुटाए हैं।
यह भी पढ़ें- ENG Vs PAK: ससुर के रिकॉर्ड को तोड़ते-तोड़ते रह गए शाहीन, पाकिस्तान के लिए खास क्लब में मारी एंट्री
वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज:
533 – हारिस रऊफ – पाकिस्तान – 2023
526 – आदिल रशीद – इंग्लैंड – 2019
525 – दिलशान मदुशंका – श्रीलंका – 2023
502 – मिचेल स्टार्क – ऑस्ट्रेलिया – 2019
484 – मुस्तफिजुर रहमान – बांग्लादेश – 2019
481 – शाहीन अफरीदी – पाकिस्तान – 2023
हारिस रऊफ का वर्ल्ड कप 2023 में सभी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन:
3/43 – बनाम नीदरलैंड
2/64 – बनाम श्रीलंका
0/43 – बनाम भारत
3/83 – बनाम ऑस्ट्रेलिया
0/53 – बनाम अफगानिस्तान
2/62 – बनाम दक्षिण अफ्रीका
2/36 – बनाम बांग्लादेश
1/85 – बनाम न्यूजीलैंड
3/64 – बनाम इंग्लैंड
हारिस रऊफ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
हारिस रऊफ ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 100 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 98 पारियों में 153 सफलता हाथ लगी है। रऊफ के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक, वनडे की 37 पारियों में 26.41 की औसत से 69 और टी20 की 60 पारियों में 21.7 की औसत से 83 विकेट दर्ज है।
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
50 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines