Hardik Pandya IND vs SA: इंजरी से लौटते ही हार्दिक पांड्या ने कटक के मैदान पर बल्ले से गदर मचा डाला है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार्दिक ने सिर्फ 28 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की तूफानी पारी खेली. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर ने 210 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाई. हार्दिक की आतिशी पारी के बूते टीम इंडिया 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 175 रन लगाने में सफल रही.
हार्दिक ने मचाई तबाही
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 78 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी. तिलक वर्मा के पवेलियन लौटने के बाद हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरे. हार्दिक ने मैदान पर आते के साथ ही अपने तेवर दिखाए और दूसरी ही गेंद पर जोरदार सिक्स जमाया. इसके बाद तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की बरसात कर डाली.
हार्दिक के आगे प्रोटियाज टीम का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया. 28 गेंदों की अपनी पारी में हार्दिक ने 59 रन बनाए और वह नाबाद रहे. हार्दिक के बल्ले से 6 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स निकले.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कप्तानी बनी सूर्यकुमार के लिए ‘अभिशाप’? अपने ही रिकॉर्ड देखकर हो जाएंगे शर्मसार!
हार्दिक ने तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड
हार्दिक ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान छक्कों का शतक भी पूरा किया. हार्दिक इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. हार्दिक ने इस मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. राहुल ने अब तक कुल 99 सिक्स लगाए हैं. इस लिस्ट में 124 सिक्स के साथ विराट कोहली तीसरे नंबर पर काबिज हैं. वहीं, सूर्यकुमार यादव 155 सिक्स लगाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. रोहित शर्मा 205 छक्कों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं.
टीम इंडिया ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
हार्दिक पांड्या के अलावा भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 26 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 32 गेंदें खेलीं. अक्षर पटेल के बल्ले से 21 गेंदों में 23 रन निकले. अंतिम ओवरों में जितेश शर्मा ने 5 गेंदों में 10 रन जड़े, जिसके बूते टीम इंडिया 175 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
20 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
31 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines