नई दिल्ली. आखिरकार मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर हार्दिक पांड्या को अपने पाले में शामिल में कामयाब हो गई है। इससे पहले वह पिछले दो सीजन से बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस की टीम के लिए शिरकत कर रहे थे। अब जब पांड्या गुजरात के खेमे से निकलकर मुंबई के बेड़े में पहुंच गए हैं तो गुजरात टाइटंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आपके भविष्य के सफर के लिए विदाई और शुभकामनाएं। आगे बढ़िए हार्दिक पांड्या।
गुजरात टाइटंस के साथ कैसा रहा हार्दिक पांड्या का सफर?
हार्दिक पांड्या पिछले सीजन से गुजरात टाइटंस की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने टीम को एक बार खिताब दिलाया, जबकि एक बार खिताब दिलाते-दिलाते रह गए। टीम के लिए वह बल्ले और गेंद से भी हिट रहे।
यह भी पढ़ें- आजम खान को बल्ले पर फिलिस्तीनी झंडा लगाना पड़ा महंगा, बोर्ड ने ठोका भारी जुर्माना
साल 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए कुल 15 मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच वह 44.27 की औसत से 487 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले। पांड्या का साल 2022 में 131.27 का स्ट्राइक रेट रहा।
वहीं साल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए कुल 16 मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच 31.45 की स्ट्राइक रेट से 346 रन का योगदान देने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां निकली। आईपीएल 2023 में उनका स्ट्राइक रेट 136.76 का रहा।
बल्लेबाजी के अलावा वह गेंदबाजी में भी गुजरात टाइटंस के लिए हिट रहे। उन्होंने दोनों सीजन में मिलाकर कुल 11 सफलता प्राप्त की। इस दौरान जीटी के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन खर्च कर तीन विकेट रहा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines