Hardik Pandya: पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। बाबर आजम की टीम की इस बार के बाद अलग-अलग लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उसी कड़ी में अब टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या का बयान भी चर्चा में आ गया है। दरअसल मैच के बाद हार्दिक ने जो कहा उससे उन्होंने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की हार का एक बड़ा कारण बताया। यह बयान पाकिस्तानी फैंस और उनकी टीम को भले ना पसंद आए। पर कहीं ना कहीं पाकिस्तान की टीम के इंटेंट और अप्रोच पर सवाल उठना लाजिमी है।
पाकिस्तान की टीम ने 13वें ओर में 73 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 30वें ओवर तक यानी करीब 100 से ज्यादा गेंदों तक बाबर और रिजवान की जोड़ी क्रीज पर बनी रही। इस दौरान दोनों ने तीसरे विकेट के लिए जोड़े थे सिर्फ 82 रन। टीम के लिहाज से यह 82 रन बहुत जरूर साबित हुए लेकिन इसमें सामने वाली टीम दबाव में नहीं आती। अंतत: जैसे ही बाबर आउट हुए उसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। अंतिम 8 विकेट पाकिस्तान ने 36 के स्कोर में ही गंवा दिए।
यह भी पढ़ें:- गाजा का समर्थन कर फंसे मोहम्मद रिजवान; अब दानिश कनेरिया का मुंहतोड़ जवाब, कहा- ईश्वर क्रूरता का साथ नहीं देते
हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत की और पाकिस्तान की हार का एक बड़ा कारण बता दिया। उन्होंने कहा कि, बाबर और रिजवान काफी एक तरह से खेल रहे थे। उन्होंने कोई चांस नहीं लिए। इसलिए मुझे लगता है कि हम बराबर मैच में थे। पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था। लेकिन वह (बाबर और विराट) शॉट के लिए जा ही नहीं रहे थे और ना ही अटैक कर रहे थे। इस कारण हम डॉट बॉल डालने में सफल रहे और इससे हमने दबाव बनाया। मैंने देखा है कि जब दो खिलाड़ी एक ही तरह से बैटिंग करते हैं और एक उनमें से आउट हो जाता है, तो दूसरी टीम के पास हमेशा मौका होता है।
यह भी पढ़ें:- ‘आप उन्हें Chokers…,’पाकिस्तान की टीम को अब रमीज राजा ने सुनाई खरी-खोटी
इस मैच में बाबर आजम ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 50 रन बनाए थे। पर मोहम्मद सिराज ने जैसे ही उन्हें क्लीन बोल्ड किया। उसके कुछ ही देर में रिजवान भी 49 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से पाकिस्तान की पारी संभल नहीं सकी। पूरी टीम 50 ओवर तो नहीं खेल पाई। साथ ही स्कोर भी 191 तक ही रुक गया। पिछले मैच में रिकॉर्ड 345 रन चेज करते हुए मैच जीतने वाली पाकिस्तान की टीम भारत के सामने 200 के अंद ढेर हो गई। अंतत: टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जीता और जीत की हैट्रिक लगाई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines