Harbhajan Singh on Ishan Kishan: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने ईशान किशन की काबिलियत को बहुत पहले ही पहचान लिया था, यहां तक कि जब ये यंग विकेटकीपर-बैटर इंटरनेशनल क्रिकेट में फैमस नहीं हुए थे. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन ने कहा, ‘वो (ईशान) कद में छोटा है, लेकिन वो इतने बड़े शॉट मारता है. मैंने उसके टैलेंट को पहले ही पहचान लिया था. मैं एक बार उसके साथ मैच खेलने आया था. मुझे वो अच्छे से याद है; वो मुंबई में एक एग्जीबिशन मैच था.’
टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में मिली जगह
किशन अभी शानदार फॉर्म में चल रहा है. हाल ही में, उसने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया, फाइनल में 49 गेंदों पर 101 रन बनाकर शानदार शतक लगाया. ये बाएं हाथ के बल्लेबाज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी थे, उन्होंने 10 पारियों में 57.44 की औसत से 517 रन बनाए. नतीजतन, 27 साल के इस खिलाड़ी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम में जगह मिली. उसने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी की भी शानदार शुरुआत की है, कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़ा.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को गोल्डन डक आउट करने वाले देवेंद्र सिंह बोरा कौन हैं? पहले भी दिखा चुके हैं टैलेंट
भज्जी ने पुराने दिनों को किया याद
हरभजन ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए एक मिसाल भी दी. ‘मैं बॉलिंग कर रहा था. मैंने एक गेंद थोड़ी धीमी फेंकी और उन्होंने उसे थोड़ा देर से कवर्स की तरफ खेला. अगली गेंद पर, वो एक घुटने पर बैठ गए और वहां चौका मारा. तब मैंने खुद से कहा, ठीक है, अब मैं उसे स्लो बॉल नहीं करूंगा, मैं तेज गेंद फेंकूंगा. मैंने एक तेज गेंद फेंकी. गेंद थोड़ी गीली थी. लेकिन जैसे ही गेंद मेरे हाथ से निकली, वो नीचे झुके और रिवर्स स्वीप खेला. मुझे वो बहुत अच्छे से याद है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
29 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
34 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines