Suryakumar Yadav Recent Form: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म हेड कोच गौतम गंभीर के लिए बहुत बड़ी परेशानी का विषय बन गया है. सूर्या पिछले 1 साल से टी20 इंटरनेशनल में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. जिसके कारण ही अब दिग्गज भी उनकी फॉर्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व सुपरस्टार हरभजन सिंह ने अब सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि कब वो कमबैक कर सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव कब करेंगे फॉर्म में वापसी?
कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है. अब दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने एक इवेंट के दौरान सूर्या की फॉर्म पर कहा, ‘सूर्या एक क्लास प्लेयर हैं. इसमें कोई शक नहीं है. मुझे अब भी लगता है कि वह शायद इस फॉर्मेट में नंबर 1 प्लेयर हैं. लोग अक्सर बात करते हैं कि एबी डिविलियर्स कितने महान हैं, लेकिन हमारे पास अपना एक खिलाड़ी है जो वही काम करता है और मैं चाहता हूं कि वह इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करें. सिर्फ एक कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि एक बैटर के तौर पर भी, मुझे उनसे कुछ बड़े रन की उम्मीद है.’ सूर्या एक समय में टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज थे. ऐसे में अभी भी हरभजन सिंह उन्हें बैक कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा
टीम इंडिया की उम्मीदों पर भी बोले हरभजन सिंह
साल 2007 में टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हरभजन सिंह ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर बोलते हुए कहा, ‘इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से ही प्रेशर आता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां खेलते हैं. अपने होम क्राउड के सामने, अपने बैकयार्ड में खेलना एक तरह से ब्लेसिंग है. आप अपने कंडीशन को दूसरों से बेहतर जानते हैं और आपको जो सपोर्ट मिलता है वह शानदार होता है. जब इंडियन टीम दुनिया में कहीं भी खेलती है, तो ऐसा लगता है जैसे हम इंडिया में खेल रहे हैं. लेकिन फिर भी, होम ग्राउंड पर मिलने वाला सपोर्ट बहुत अलग होता है. मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम यहां अच्छा खेलेगी.’
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के लिए 15 लाख का नायाब तोहफा लेकर पहुंचा फैन, सूरत से तय किया राजकोट तक का सफर
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
25 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines