Happy Birthday Irfan Pathan: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इरफान का जन्म बड़ौदा में एक सामान्य मध्यम वर्गीय भारतीय परिवार में हुआ था। अपने परिवार की वित्तीय असफलताओं के बावजूद, गेंदबाज की प्रतिभा निखर कर सामने आई, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण स्विंगर्स में से एक के रूप में स्थापित किया। इरफान गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी करते थे। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में इरफान ने सभी प्रारूपों में भारत के लिए 300 से अधिक विकेट लिए। इन दिनों से इरफान अपनी कमेंटरी से सभी का दिल जीत रहे हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट
साल 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच में इरफान पठान ने अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। इस मैच में इरफान ने 7 विकेट अपने नाम किए थे और भारत ने इस सीरीज को 2-0 से जीता था। इरफान ने इस मैच में ब्रेंडन टेलर, टेरी डफिन, तातेंडा ताइबू और हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा सहित बल्लेबाजों को तेजी से आउट किया।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट कोहली बनने चले गेंदबाज! नेट्स पर की जमकर गेंदबाजी..तस्वीरें आई सामने
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 3 अहम विकेट
साल 2007 के टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में इरफान ने 16 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिया गया।
अपने आखिरी वनडे मैच में 5 विकेट
साल 2012 में जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली। इस सीरीज के एक मैच में इरफान पठान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे और ये इरफान पठान का आखिरी इंटरनेशनल वनडे मैच था। इस सीरीज को भारत ने अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines