हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'प्रियम गर्ग को अपने विकेट का त्याग करना चाहिए था...', सहवाग ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
GT vs DC Virender Sehwag priyam garg

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। टीम की लगातार खराब परफॉर्मेंस का एक और उदाहरण मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में देखने को मिला, जहां दिल्ली का शीर्ष क्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया। केवल 28 रन पर पावरप्ले में ही पांच विकेट गिर गए। हालांकि उन्होंने अंततः आठ विकेट पर 130 रन बना लिए, फिर भी टीम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन पर निराशा जताई है।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पर ली चुटकी

दिल्ली की पारी के बाद क्रिकबज से बात कर सहवाग ने चुटकी लेते हुए कहा- हर कोई चाहता था कि प्रबंधन अक्षर पटेल को लाइन-अप में जल्दी भेजे और जब वह अपने उसी स्थान पर बल्लेबाजी करता था, तो जल्दी आउट हो जाता था, हालांकि स्कोर पर थोड़ा फर्क पड़ता था। उन्होंने कहा- हम सभी चाहते थे कि अक्षर पटेल जल्दी बल्लेबाजी के लिए आएं, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। हां उन्होंने उसी क्रम पर बल्लेबाजी की, लेकिन चौथे ही ओवर में आ गए। हमें उम्मीद थी कि वह जल्दी आकर 60-70 रन बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि वह भी दबाव में थे, काफी विकेट पहले ही गिर चुके थे।

प्रियम गर्ग को अपने विकेट का त्याग करना चाहिए था 

सहवाग ने वॉर्नर के साथ रन-आउट के लिए प्रियम गर्ग की भी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने विकेट का त्याग करना चाहिए था जिससे दिल्ली को अधिक सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद मिलती। सहवाग ने कहा- प्रियम गर्ग को अपने विकेट का त्याग करना चाहिए था क्योंकि वार्नर ने दिल्ली के लिए रन बनाए हैं। वह फॉर्म बल्लेबाज हैं और दिल्ली को एक सम्मानजनक स्कोर तक लेकर जाते। खराब शॉट चयन के कारण दिल्ली गिरी। वार्नर दुर्भाग्यशाली रह गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola