Glenn Maxwell Signed 2 Years Deal With Melbourne Stars: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 27 जनवरी को मेलबर्न स्टार्स फ्रेंचाइजी के साथ 2 साल का करार फिर से साइन किया, ये उसी दिन की बात है जब बिग बैश लीग का कॉन्ट्रैक्टिंग एम्बार्गो इफेक्ट में आने वाला था. गौरतलब है कि मैक्सपेल आईपीएल 2026 में नजर नहीं आएंगे क्योंकि वो मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं थे.
गदगद हैं मैक्सवेल
एक आधिकारिक बयान में, मैक्सवेल ने टीम के प्रति अपने जुनून को बयां किया और कहा, ‘मेलबर्न स्टार्स मेरे क्रिकेट करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा हैं और मैं सचमुच में इस टीम की कामयाबी के लिए पैशनेट हूं.मुझे लगता है कि ये करेंट ग्रुप कुछ खास की तरफ बढ़ रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम अगले 2 सीज़न में खिताब के लिए कंपीट करने की हालत में हैं.’
स्टार्स ने नहीं जीती कोई ट्रॉफी
मैक्सवेल बीबीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, और उनका नया कॉन्ट्रैक्ट क्लियर करता है कि वो 39 साल की उम्र के बाद भी खेलेंगे. हालांकि स्टार्स इकलौटी टीम है जिसने अभी तक कोई बीबीएल खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस सीजन में वे नॉकआउट स्टेज तक पहुंच गए थे लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए.
यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह
मैक्सवेल के लिए खराब बीता सीजन
इस सीजन में मैक्सवेल को बीबीएल में स्ट्रगल करना पड़ा और उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 76 रन बनाए और सिर्फ 2 विकेट लिए. इसके बावजूद स्टार्स ने उनको पूरा सपोर्ट किया है, और उन्हें सिडनी थंडर से भी अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर मिला.
यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़
‘मैक्सवेल अहम हैं’
मेलबर्न स्ट्रार्स के परफॉर्मेंस मैनेजर क्लिंट मैकके ने मैक्सवेल की टीम के प्रति कमिटमेंट की तारीफ की और कहा, ‘ग्लेन साफ तौर से लंबे समय से दुनिया के बेहतरीन टी-20 खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और स्ट्रार्स के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए सचमुच में वैल्युएबल है.’
संबंधित खबरें
मोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
5 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
44 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
54 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines