ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली में जारी है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए हैं. नीदरलैंड को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो उसे अब निर्धारित ओवरों में 400 रन बनाने होंगे। दूसरे इनिंग्स का खेल कुछ देर में शुरू होगा।
डेविड वॉर्नर ने जड़ा शतक:
मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का जलवा रहा। वह पारी का आगाज करते हुए अपने वनडे करियर का 22वां शतक पूरा करने में कामयाब रहे। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक पूरा किया। वॉर्नर ने जहां पारी का आगाज करते हुए कुल 93 गेंदों का सामना किया। इस बीच 111.82 की स्ट्रीक रेट से 104 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं मैक्सवेल ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 44 गेंदों का सामना किया। इस बीच उन्होंने 106 रन की धुंआधार शतकीय पारी खेली।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर होगा फैसला, एक्शन लेने के मूड में पीसीबी!
स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने जड़ा अर्धशतक:
डेविड वॉर्नर के अलावा नीदरलैंड के खिलाफ स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का बल्ला भी जमकर चला. वह अपनी टीम के लिए क्रमशः अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. स्मिथ ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जहां 68 गेंद में 71 रन का योगदान दिया। वहीं लाबुशेन पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में 62 रन बनाने में कामयाब रहे।
लोगन वैन बीक और बास डी लीड ने चटकाए दो-दो विकेट:
नीदरलैंड की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज लोगन वैन बीक रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की। उनके अलावा बास डी लीड ने दो और आर्यन दत्त ने एक विकेट चटकाए। वहीं कैमरून ग्रीन रन आउट होते हुए पवेलियन लौटे।
संबंधित खबरें
रांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
31 mins agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
40 mins agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 hr agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
1 hr agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
2 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
3 hrs agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines