ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में नीदरलैंड की टीम अफ्रीकी टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रही है. मैच के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसे देख हर कोई हंसने पर मजबूर हो जा रहा है. दरअसल, नीदरलैंड की बल्लेबाजी के दौरान अफ्रीकी टीम के लिए पारी का 12वां ओवर गेराल्ड कोएत्जी लेकर आए. इस बीच उन्होंने अपने पहले ही ओवर की गेंद वाइड डाली। यह गेंद इतना ज्यादा बाहर थी कि वहां तक विकेटकीपर भी नहीं पहुंच सका. इस बीच फर्स्ट स्लीप में तैनात हेनरिक क्लासेन ने हालांकि गेंद को पकड़ लिया और टीम को कोई ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया। मैच में इस वाकये को देख एक पल के लिए लगा की मैदान में दो विकेटकीपर क्षेत्ररक्षण कर रहे हों.
नीदरलैंड के खिलाफ एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे कोएत्जी:
नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान गेराल्ड कोएत्जी लोगों को कुछ खास प्रभावित करने में नाकामयाब रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल आठ ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 7.12 की इकोनॉमी से 57 रन लुटाए। इस दौरान उन्हें केवल एक सफलता हाथ लगी. कोएत्जी अपनी टीम के लिए सबसे महंगे गेंदबाज रहे.
यह भी पढ़ें- SA Vs NED: धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका की स्थिति नाजुक, एक और बड़े उलटफेर की तरफ बढ़ा मैच
कोएत्जी इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
कोएत्जी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अबतक कुल 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 14 पारियों में 26 सफलता हाथ लगी है. कोएत्जी के नाम टेस्ट क्रिकेट में नौ, वनडे में 14 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन सफलता हाथ लगी है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines