Gautam Gambhir: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के प्रदर्शन से बीसीसीआई खुश नहीं है. जिसके कारण ही रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बोर्ड अब टेस्ट फॉर्मेट में वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बना सकता है. टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन का सारा ठीकरा हेड कोच गौतम गंभीर के सिर पर फूट रहा है. अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस दिग्गज ने गंभीर को पहले रणजी ट्रॉफी में कोचिंग करने की सलाह भी दी है.
इंग्लिश दिग्गज ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान
भारतीय मूल के इंग्लिश खिलाड़ी मोंटी पनेसर ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर बड़ा बयान देते हुए एएनआई के इंटरव्यू में कहा, ‘गौतम गंभीर वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छे कोच हैं, क्योंकि वह सफल रहे हैं. वह रणजी ट्रॉफी कोच बन सकते हैं और उन्हें उन कोचों से बात करनी चाहिए जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में कोचिंग दी है कि आप रेड बॉल क्रिकेट में टीम कैसे बनाते हैं. अभी, भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में कमजोर है. यह सच्चाई है. यह उतनी मजबूत नहीं है, इसमें समय लगेगा. जब आप 3 बड़े खिलाड़ियों को रिटायर करते हैं, तो बाकी खिलाड़ियों को तैयार रखना मुश्किल हो जाता है.’ पनेसर का ये बयान बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की हुई घनघोर बेइज्जती, MCG की पिच को लेकर ICC ने सुनाया बड़ा फैसला
गौतम गंभीर के लिए बढ़ी मुश्किलें
टीम इंडिया मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रही है. अगर टीम इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट को जीत जाती है, तो गंभीर को टेस्ट में भी एक और मौका दिया जा सकता है. …लेकिन अगर वो इस टूर्नामेंट में हार जाते हैं, तो उनकी जगह पर और बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा. गंभीर की टीम पर भी खतरा फिलहाल मंडरा रहा है. पीटीआई ने भी वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई के बारे में बड़ा रिपोर्ट जारी किया था. जिसके कारण भी गौतम गंभीर पर भी दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होते ही यशस्वी जायसवाल को आई रोहित शर्मा की याद, बताया यादगार किस्सा जब…
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines