Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जॉयंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंडिया कैपिटल्स की टीम को 12 रन से जीत मिली। मैच के दौरान तीखी नोकझोंक भी देखी गई। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और एस श्रीसंत आमने-सामने आ गए। हालांकि, बात ज्यादा बढ़ती उससे पहले दोनों खिलाड़ी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए।
दरअसल, यह वाक्या इंडिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला। बल्लेबाजी छोर पर गौतम गंभीर थे। वहीं गुजरात के लिए पारी का दूसरा ओवर श्रीसंत डाल रहे थे। गंभीर ने ओवर की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगली ही गेंद पर एक करारा चौका भी लगाया।
यह भी पढ़ें- 72 घंटे पहले बटलर एंड कंपनी को मिला था गहरा जख्म, 3 दिन बाद सूद समेत लौटाया वापिस
गंभीर द्वारा लगातार दो गेंदों पर दो बड़े शॉट लगाने के बाद श्रीसंत थोड़े परेशान नजर आए और गंभीर की तरफ घूरकर देखा। यहां गंभीर भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी उनके ही अंदाज में जवाब दिया और श्रीसंत को घूरते नजर आए।
हालांकि, मामला ज्यादा आगे बढ़ता उससे पहले श्रीसंत गेंदबाजी छोर की तरफ बढ़ गए, जबकि गंभीर अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने लगे। मैच के बाद श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर इस मामले से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया है।
पूर्व क्रिकेटर को इस वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके दिल में देश के पूर्व क्रिकेटरों को लेकर काफी सम्मान है। मैदान में मेरी गलती नहीं थी, लेकिन मिस्टर फाइटर यानी गौतम गंभीर ने लाइव मैच में जिस भाषा का प्रयोग किया वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं थी।
आगे उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल यह बात सामने आ ही जाएगी कि गंभीर ने उस दौरान क्या कहा था। बात करें इस मुकाबले में उनके प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच वह 35 रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines