ODI World Cup 2019. वर्ल्ड कप 2019 की उस हार को कौन भूल सकता है जब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जितने का भी सपना टूट गया था। भारतीय टीम के उस हार पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी मुकाबले में कमेंट्री के दौरान कहा, ‘धोनी का रन आउट होना हार की वजह नहीं थी, बल्कि टीम मैनेजमेंट द्वारा लिए गए फैसले और टीम सेलेक्शन हार की मेन वजह थी।’
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘सबसे खराब सेलेक्शन कमेटी थी भारत के इतिहास की। आप अंबाती रायडू जैसे बल्लेबाज को ड्रॉप करते हैं और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को वर्ल्ड कप में लेकर जाते हैं जब आप की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार थी।’
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: जोफ्रा आर्चर की वर्ल्ड कप में होगी एंट्री? कोच मैथ्यू मॉट ने दिया जवाब
बता दें वर्ल्ड कप 2019 से पूर्व भारतीय टीम में रायडू को लगातार नंबर चार पर मौके दिए जा रहे थे। वह यहां उम्दा प्रदर्शन भी कर रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप के स्क्वाड में उनकी जगह विजय शंकर पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया। जिसपर काफी विवाद भी हुआ था।
सेमी फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 221 रन पर ढेर हो गई थी। टीम को निचले क्रम में धोनी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नाजुक परिस्थिति में वह भी रन हो गए थे।
माही के सिर फूटा हार का ठिकरा:
मैच के बाद पूर्व दिग्गजों ने हार का ठिकरा धोनी के सिर फोड़ा था। वजह वह उस समय के बेस्ट मैच फिनिशर थे, लेकिन अहम मौके पर वह टीम को जीत नहीं दिला सके। माही ने इस मुकाबले में सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 72 गेंदों का सामना किया था। इस बीच एक चौका एवं एक छक्का की मदद से 50 रन बनाने में कामयाब हुए थे। टीम इंडिया को सेमी फाइनल मुकाबले में 18 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
56 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines