Gambhir-Agarkar IND vs SA: भारतीय टीम को दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के हाथों 4 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा. स्कोर बोर्ड पर 358 रन लगाने के बावजूद टीम इंडिया के गेंदबाज इतने बड़े लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. रायपुर में मिली हार के बाद हाहाकार मच गया है.
गेंदबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन पर तो फैन्स का गुस्सा फूटा ही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर टीम सिलेक्शन को लेकर गौतम गंभीर और अजित आगरकर को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है. प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दूसरे वनडे में दिल खोलकर रन लुटाए, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा.
गंभीर-आगरकर हो रहे जमकर ट्रोल
रायपुर में टीम इंडिया को मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर फैन्स के निशाने पर आ गए हैं. टीम इंडिया के गेंदबाज दूसरे वनडे मुकाबले में 359 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. एक फैन ने गंभीर-आगरकर को ट्रोल करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “गौतम गंभीर और अजित आगरकर ने टीम सिलेक्शन में पक्षपात करते हुए भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर दिया.”
वहीं, एक फैन ने लिखा, “गौतम गंभीर के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि उन्हें आईपीएल के दौरान यह सीखना चाहिए कि घरेलू कंडिशंस में कैसे जीत दर्ज की जाती है.” सोशल मीडिया पर हर्षित राणा के सिलेक्शन को लेकर भी फैन्स ने कई तरह के सवाल खड़े किए. प्रसिद्ध कृष्णा को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है.
भारतीय गेंदबाजों ने कटाई नाक
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने दूसरे वनडे में नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल खोलकर रन लुटाए और उन्होंने 8.2 ओवर के स्पेल में 85 रन खर्च किए. वहीं, कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 78 रन लुटाए. ऐसा ही कुछ हाल हर्षित राणा का भी रहा. हर्षित ने 70 रन दिए, तो जडेजा बिना कोई विकेट चटकाए 41 रन दे बैठे. वॉशिंगटन सुंदर को सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 28 रन खर्च कर डाले.
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines