Shoaib Malik Divorce Reports: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अब शायद एक बार फिर तलाक लेने वाले हैं. उन्होंने दो साल पहले अभिनेत्री सना जावेद से शादी की थी. अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि दोनों की राहें अलग होने वाली हैं. अगर ऐसा होता है, तो ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का तीसरा तलाक होगा. मलिक पिछले कुछ समय में लगातार अपने निजी जीवन के कारण चर्चा का विषय बने हैं. वो पहले पूर्व भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से तलाक ले चुके हैं और अब उनका सना के साथ रिश्ता भी खत्म होने की कगार पर लग रहा है.
शोएब मलिक लेंगे तीसरी पत्नी से तलाक?
शोएब मलिक और सना जावेद ने जनवरी 2024 में शादी की थी. उन्होंने कराची में एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया था. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि वो इसके पहले काफी समय तक रिलेशनशिप में थे. अब दोनों के तलाक की रिपोर्ट्स सामने आ रही है. हाल ही में शोएब और सना का एक वीडियो सामने आया था, जहां दोनों एक पब्लिक इवेंट में एक-दूसरे से दूरी बनाते हुए नजर आए.
उनके बीच उतनी बातचीत भी देखने को नहीं मिली. उस क्लिप में शोएब ऑटोग्राफ साइन करते हुए नजर आ रहे थे, वहीं सना ने अपना चेहरा दूसरी दिशा में रखा था. दोनों एक-दूसरे से अलग दिख रहे थे और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब तक शोएब या सना ने तलाक की अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया है. अगर ऐसा होता है, तो ये मलिक का तीसरा तलाक होगा.
ये भी पढ़ें:- ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी का PAK में होगा सम्मान, घनघोर बेइज्जती के बाद भी मिलेगा गोल्ड मेडल!
मलिक का पहले दो बार तलाक हो चुका है
शोएब मलिक ने 2010 में आयशा सिद्दीकी से तलाक लिया था. उनकी पहली शादी का अंत हो गया था और 2010 में ही उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की. दोनों सालों तक साथ रहे और वो फैंस के बीच चर्चित भी थे. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है. 2023 के अंत में मलिक और सानिया का तलाक हो गया. सना ने शोएब से शादी करने से पहले उमैर जस्वाल के साथ अपनी शादी को खत्म किया. 2023 के अंत में उन दोनों का तलाक भी हुआ था. मलिक और सना के बीच भी तलाक की बातें चल रही है. अब देखना होगा कि वो अपने निजी जीवन से जुड़ी इस खबर पर कोई जानकारी देते हैं, या नहीं.
ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संन्यास के बारे में सोच रहे मिचेल मार्श, खुद किया अजीबोगरीब वजह का खुलासा!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines