IND vs PAK, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में आज महामुकाबला होने वाला है. सुपर 4 के इस मैच पर सभी की नजर है. भारत ने पिछले मैच में पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया था और आज के मैच में भी टीम इंडिया का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का दर्द छलका है. उन्होंने अपने देश की टीम को आईना दिखाया है। लतीफ ने बताया कि वो भारत के सामने बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं एवं उन्हें हराना आसान नहीं होगा.
‘टीम इंडिया जीत के लिए फेवरेट है’
पूर्व पाक कप्तान राशिद लतीफ ने टीओआई को इंटरव्यू दिया. उन्होंने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की और कहा, ‘IPL में भारतीय खिलाड़ी हाई क्वालिटी का क्रिकेट खेलते हैं. पाकिस्तान PSL खेलता है. दोनों के बीच जमीन-आसमान का फर्क है. दोनों टीमों के बीच अनुभव का भी फर्क है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के रिटायर होने के बाद भारतीय टीम के पास अनुभव थोड़ा कम लग रहा है.’
राशिद ने आगे कहा, अनुभव नहीं होने के बावजूद उन्होंने हाई क्वालिटी क्रिकेट खेला है. पाकिस्तान की टीम कमजोर नजर आ रही है और सभी ये चीज देख सकते हैं. हालांकि, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. 75-25 से भारत के पक्ष में चीजें हैं. वो जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट हैं.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से पाकिस्तान को लगता है ‘डर’! गेंद और बल्ले से मचाता है गदर
पाकिस्तान की टीम को दिखाया आईना
राशिद लतीफ ने पाक टीम की कमजोरियां गिनाते हुए उन्हें आईना दिखाया. उन्होंने कहा, ‘कई बार आप देखते हैं कि कोई एक खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है. सैम अयूब और सलमान अली आगा फॉर्म में नहीं हैं. मोहम्मद हारिस संघर्ष कर रहे हैं. साहिबजादा फरहान अच्छे टच में नहीं नजर आ रहे हैं. हसन नवाज संघर्ष कर रहे हैं.’
लतीफ ने आगे कहा, ‘अगर टॉप 6 में से 5 बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं. किसी एक का प्रदर्शन पाकिस्तान को जीत दिला सकता है. किसी ने कर दिया, तो कर दिया. इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम मजबूत है और पाक के लिए उन्हें हराना बहुत मुश्किल होगा.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: फ्री में यहां देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, एक क्लिक में जानें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines