T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के सभी मैचों का आयोजन श्रीलंका में होने वाला है. वो भारत आकर वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनेंगे. इस टीम को छोड़ अन्य सभी देश भारत में वर्ल्ड कप खेलेंगे. UAE ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और मुहम्मद वसीम कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. पाकिस्तान भले ही भारत आए ना आए लेकिन पाक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जरूर UAE टीम के साथ भारत की यात्रा करने वाले हैं.
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज आएगा भारत
UAE ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यी टीम के अलावा उन्होंने सपोर्ट स्टाफ का भी ऐलान किया. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज यासिर अराफात UAE की टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ के रूप में भारत आएंगे. बता दें कि अराफात UAE के तेज गेंदबाजी कोच हैं और उन्होंने पाकिस्तान के लिए 27 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे. उन्होंने 29 विकेट अपने नाम किए. 2012 में वो रिटायर हो गए थे. अब वो UAE को चैंपियन बनाने के इरादे से टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कोच नजर आएंगे. वो पाक टीम को सलाह देने के बजाय UAE का साथ दे रहे हैं. इससे पाकिस्तान टीम का गणित बिगड़ सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए UAE का स्क्वाड
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह.
ये भी पढ़ें:- तिलक वर्मा T20 World Cup 2026 में खेलेंगे या नहीं? वीडियो डाल खुद दे दिया अपडेट!
UAE का टी20 वर्ल्ड कप के लिए सपोर्ट स्टाफ
- लालचंद राजपूत – हेड कोच
- यासिर अराफात – फास्ट बॉलिंग कोच
- स्टेनली चिओजा – फील्डिंग कोच
- अजहरुद्दीन कुरैशी – स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच
- डॉक्टर अभिजीत साल्वी – टीम डॉक्टर
- इम्माद हमीद – मीडिया मैनेजर
- मनीष परदेसी – फिजियोथेरेपिस्ट
UAE का टी20 वर्ल्ड कप में शेड्यूल
- 10 फरवरी 2026: न्यूजीलैंड vs UAE – ग्रुप D (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
- 13 फरवरी 2026: कनाडा vs UAE – ग्रुप D (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 16 फरवरी 2026: अफगानिस्तान vs UAE – ग्रुप D (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 18 फरवरी 2026: साउथ अफ्रीका vs UAE – ग्रुप D (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 में खेलने वाले सभी 20 देशों का देखें पूरा स्क्वाड, ये 4 टीमें ठोक रही हैं ट्रॉफी जीतने का दावा!
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
29 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines