हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अच्छा हुआ रोहित-विराट रिटायर हो गए…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी, टेस्ट-T20I संन्यास पर दो टूक

Rohit Sharma-Virat Kohli: टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं. फैंस चाहते थे कि वो तीनों फॉर्मेट खेलें. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने रोहित-विराट के दो फॉर्मेट से रिटायर होने के फैसले पर बयान से सनसनी मचाई.

विज्ञापन
रोहित-विराट से जुड़े बयान ने मचाई सनसनी

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं. दोनों ही टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं. कई फैंस की शिकायत रहती है कि रोहित और विराट को अभी रिटायर नहीं होना चाहिए था. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पांचाल की राय थोड़ी अलग है. उन्हें लगता है कि विराट-रोहित का टी20 अंतर्राष्ट्रीय और टेस्ट को अलविदा कहना वनडे क्रिकेट के लिए बढ़िया रहा है.

रोहित-विराट को लेकर बड़ा बयान

प्रियांक पांचाल घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम रहे लेकिन उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. खैर, प्रियांक ने अब रोहित-विराट के रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली. उन्होंने बताया कि कैसे भारत के दो सुपरस्टार्स का सिर्फ वनडे खेलना इस फॉर्मेट के लिए फायदेमंद रहा है. उन्होंने कहा, ‘अच्छा हुआ विराट कोहली और रोहित शर्मा दो फॉर्मेट से रिटायर हो गए, ODI क्रिकेट के लिए इससे बेहतर चीज नहीं हो सकती. लग रहा था कि 50 ओवर का खेल अब अपने अंतिम चरण में है लेकिन अचानक से इसमें ऊर्जा भर गई है, क्योंकि भारत के दो सबसे बड़े खिलाड़ी सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं.’

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: जायसवाल OUT, सुंदर IN… पहले वनडे में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गंभीर-गिल का चौंकाने वाला फैसला

विज्ञापन

रोहित-विराट कब हुए टेस्ट और टी20 से रिटायर?

विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद रिटायर हो गए. उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय को बड़ी जीत के साथ अलविदा कह दिया. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अचानक रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऐलान किया कि अब वो क्रिकेट का सबसे लंबा फॉर्मेट भी नहीं खेलेंगे. दोनों ने सिर्फ वनडे पर फोकस करने का फैसला किया.

शानदार रहा है रोहित-विराट का हालिया प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 202 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो अर्धशतक जड़े. विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका एक शतक आया. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में एक अर्धशतक लगाया, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दो शतक एवं एक अर्धशतक जड़ा. विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला जमकर बोला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- चोट लगते ही गिर पड़े ऋषभ पंत… लेकिन गंभीर-गिल ने देखकर भी किया ‘अनदेखा’, वायरल VIDEO के बाद फैंस में गुस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola