Manoj Tiwary on Gautam Gambhir: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। 14 सितंबर को दोनों देशों के बीच भिड़ंत होगी। इसके पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने गौतम गंभीर को दोगला कहा और बताया कि पहले खुद ही गंभीर दोनों देशों के बीच मैच नहीं कराने के पक्ष में थे लेकिन अब वो कुछ नहीं कर सकते।
गौतम गंभीर पर भड़के मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने क्रिकट्रैकर से बात करते हुए बताया कि गौतम पहले कहते थे कि भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होना चाहिए। अब वो हेड कोच हैं लेकिन इस विषय में कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि गंभीर के पास रिजाइन करने की धमकी देने का विकल्प है। उन्होंने कहा, ‘वो दोगले हैं क्योंकि जब वो टीम इंडिया के कोच नहीं थे, तब उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कभी भी क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए। अब वो क्या करेंगे? अब वो उस टीम के कोच हैं, जो एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। वो रिजाइन क्यों नहीं कर देते और कहते कि मैं टीम इंडिया के साथ नहीं रहूंगा, क्योंकि आप पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं।’
मनोज ने यशस्वी जायसवाल का भी किया जिक्र
बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने बताया कि पहले गौतम, यशस्वी जायसवाल को मौके देने के पक्ष में थे लेकिन अब हेड कोच होने के बावजूद उन्हें टी20 से नजरअंदाज किया जा रहा है। मनोज ने बताया, ‘उन्होंने ही कहा था कि यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट का भविष्य है और वो उन्हें टी20 से दूर नहीं देखना चाहेंगे। उन्हें लंबा रन देना चाहिए। उन्होंने ये कहा था और अब वो (जायसवाल) टीम में नहीं हैं। इन स्टेटमेंट्स के अलावा भी काफी सारी चीजें हैं, जहां उन्होंने जो बोला, अब उसका उल्टा कर रहे हैं। इसी वजह से मुझे हमेशा से लगता आया है कि वो दोगले हैं। वो हमशा से दोगले रहे हैं।’
गौतम गंभीर के नेतृत्व में क्या है एशिया कप की स्क्वाड?
एशिया कप के लिए 15 सदस्यों की टीम का ऐलान देखने को मिल गया है। हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में सूर्यकुमार यादव की टीम उतरने वाली है। स्क्वाड कुछ इस प्रकार है:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के लाइक विवाद पर अवनीत कौर का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा – ‘प्यार मिलता रहे…’
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
12 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines