ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम इंडिया को इस बार विश्व कप की ट्रॉफी का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने सभी आठ मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है।
टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए लगातार क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भविष्यवाणी करते आ रहे हैं कि इस बार भारतीय टीम विश्व कप खिताब को अपने नाम करेगी। अब इस लिस्ट में एक और विश्व विजेता खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है।
ये भी पढ़ें:- NZ vs SL: श्रीलंका को न्यूजीलैंड से मिली हार, पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर! क्या है Points Table का हाल
सैयद किरमानी ने की बड़ी भविष्यवाणी
बता दें, 1983 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत में अहम रोल निभाने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सैयद किरमानी का कहना है कि विश्व कप 2023 का खिताब भारतीय टीम ही जीतेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए सैयद किरमानी ने कहा कि, “भारत विश्व कप जीतेगा, उन्होंने बहुत अच्छा खेला है।” बता दें, गुरुवार 9 नवंबर को सैयद किरमानी साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स के साथ वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने कुछ देर मीडिया से बातचीत की।
सेमीफाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने अभी तक विश्व कप 2023 में आठ मैच खेले है और इन सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी है। इसके अलावा टीम प्वाइंट्स टेबल में भी पहले स्थान पर है। अब टीम इंडिया का अलगा मुकाबला नीदरलैंड के साथ 11 नवंबर को खेला जाएगा।
टीम इंडिया के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब दर्शकों को सेमीफाइनल की चौथी टीम का इंतजार है जिसके लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान रेस में है। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांस न्यूजीलैंड के माने जा रहे है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
47 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines