Sreesanth reply to Gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हाल ही में धोनी की तारीफ करते हुए कहा था कि धोनी ने टीम को जीत दिलाने के लिए अपने बैटिंग पोजिशन का बलिदान दे दिया था। यही कारण है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने तीनों आईसीसी के खिताब जीते हैं। गंभीर के इस बयान पर अब पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि धोनी ने बैटिंग पोजिशन में कोई बलिदान नहीं दिया है।
धोनी के लिए रन से ज्यादा जीत महत्वपूर्ण
दरअसल श्रीसंत ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान गौतम गंभीर के बयान का कटाक्ष करते हुए कहा कि धोनी ने अपनी बैटिंग पोजिशन के लिए कोई बलिदान नहीं दिया है। धोनी के लिए खुद के रन से ज्यादा भारत की जीत मायने रखता था। धोनी सभी खिलाड़ियों को उसी पोजीशन पर खेलाते थे, जहां वे बेहतर प्रदर्शन कर पाते थे। उनकी कप्तानी की यही खासियत थी कि वह सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करा लेते थे। भारतीय टीम जब-जब मुश्किल में फंसी थी, धोनी ने आखिरी में बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाया था। धोनी आखिरी के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे, इसलिए उस पोजीशन पर खेलते थे, न कि उन्होंने अपने पोजिशन का बलिदान दिया।
ये भी पढ़ें:- ODI World Cup 2023: विश्वकप से बाहर होने पर नसीम शाह का छलका दर्द, बोले- ‘सबकुछ अल्लाह के हाथों में है’
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट को अपने नाम करने में सफल रहा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने पहले तो साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज किया था। इसके बाद साल 2011 में टीम इंडिया वनडे वर्ल्डकप भी जीत गई। वहीं, साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम कर लिया। तीनों ही टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी अपना जलवा बिखेड़ा था।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
23 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines