Team India Squad: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है. वहीं, कई स्टार खिलाड़ियों का टीम में कमबैक हुआ है. आइए आपको बताते हैं प्रोटियाज टीम से भिड़ने के लिए चुनी गई वनडे टीम की पांच बड़ी बातें.
केएल राहुल कप्तान
शुभमन गिल इंजरी के चलते इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. गिल के ना होने पर टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. राहुल के ऊपर टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी होगी. राहुल इससे पहले भारत की 12 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से टीम को 9 में जीत नसीब हुई है.
गिल-हार्दिक और अय्यर बाहर
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर इस वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. गिल और अय्यर चोटिल हैं, जबकि हार्दिक पांड्या भी अभी तक अपनी इंजरी से उबर नहीं सके हैं. शुभमन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. वहीं, अय्यर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे.
ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana की शादी हुई पोस्टपोन, अचानक पिता को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती, जानिए वजह
कई स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. यशस्वी को शुभमन गिल की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. वहीं, पंत को श्रेयस अय्यर के स्थान पर मौका मिला है.
रुतुराज-तिलक को मिला मौका
साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से गदर मचाने वाले रुतुराज गायकवाड़ पर भी सिलेक्टर्स ने भरोसा दिखाया है. इसके साथ ही तिलक वर्मा को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है. नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में रखा गया है.
बुमराह-सिराज को आराम
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा देते हुए दिखाई देंगे.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
8 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
34 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines