IND vs ENG: मैनचेस्टर में टीम इंडिया के लिए सीरीज दांव पर है। चौथे टेस्ट में भी किस्मत ने कप्तान शुभमन गिल का साथ नहीं दिया है। टॉस का सिक्का इंग्लैंड के पक्ष में उछला है और बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा है। भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। करुण नायर को बाहर बैठाकर साई सुदर्शन पर टीम मैनेजमेंट ने फिर से भरोसा दिखाया है। वहीं, अंशुल कंबोज को महज 24 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। हालांकि, मैनचेस्टर के मैदान पर टीम मैनेजमेंट के एक फैसले से हर कोई हैरान है। जो भारतीय क्रिकेट में आजतक कभी नहीं हुआ वो चौथे टेस्ट में हो रहा है।
जो कभी नहीं हुआ वो मैनचेस्टर में हो गया
दरअसल, चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने जो प्लेइंग 11 चुनी है, उसमें बाएं हाथ के पांच बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक टेस्ट में 5 बाएं हाथ के बैटर खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर वो 5 बल्लेबाज हैं, जो बाएं हाथ के खेलते हैं। सुदर्शन को करुण नायर की जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। करुण को पहले तीन टेस्ट मैचों में आजमाया गया, लेकिन वह हर बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे।
लगातार 14वां टॉस हारा भारत
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कप्तान शुभमन गिल अब तक एक भी मैच में टॉस नहीं जीत सके हैं। यह कहानी मैनचेस्टर में भी दोहराई गई और सिक्का एक बार फिर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के पक्ष में उछला। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम पिछले 14 मैचों में एक बार भी टॉस नहीं जीत सकी है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार के टॉस हारने के सिलसिले को शुभमन गिल ने भी ना चाहते हुए इंग्लैंड की सरजमीं पर जारी ही रखा है। साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक पूरे विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया ने ही सबसे ज्यादा बार टॉस की बाजी हारी है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines