FIFA world cup 2022: पांच बार की चैंपियन ब्राजील के लिए अच्छी खबर है। टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार सोमवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं, क्योंकि ब्राजील का ये स्टार खिलाड़ी राउंड ऑफ 16 के मुकाबले से पहले टीम के साथ अभ्यास करता हुआ दिखा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह 6 दिसंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेल सकते हैं।
नेमार ने दिया हेल्थ अपडेट
आपको बता दें कि नेमार टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चोटिल हो बैठे थे। वह भी अभी रिकवर हो रहे हैं। नेमार ने ग्रुप स्टेज के दो बड़े मुकाबले मिस किए हैं। अब प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की टक्कर साउथ कोरिया के साथ होनी है। इससे पहले शनिवार को नेमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट को लेकर अपडेट साझा किया। नेमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे अच्छा लग रहा है। “मुझे पता था कि अब मैं करूँगा।”
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे एम्बाप्पे, ये खिलाड़ी रह गए पीछे
दक्षिण कोरिया के खिलाफ नेमार खेलेंगे या नहीं?
ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल महासंघ द्वारा जारी की गई तस्वीरों की एक श्रृंखला के अनुसार, नेमार ने कुछ व्यक्तिगत अभ्यास किए, दोनों पैरों से गेंद को लात मारी और अपनी चोट के लक्षण नहीं दिखाए। हालांकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनकी उपलब्धता पर टीम के डॉक्टरों ने अभी तक आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है।
नेमार के टखने में हुआ था सूजन
आपको बता दें कि सर्बिया के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान रिप्लेस किए जाने के बाद नेमार को टखने में सूजन के साथ देखा गया था। ब्राजीलियाई फ़ुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) के डॉक्टर रॉड्रिगो लैसमर ने बताया था कि नेमार का लिगामेंट चोटिल हुआ था। हालांकि अब उनके टीम से जुड़ने की उम्मीद है।
ये दो खिलाड़ी बचे हुए विश्व कप मुकाबलों से बाहर
ब्राजील के लेफ्ट बैक एलैक्स टेलेस और फॉरवर्ड गैब्रिएल जीसस कैमरून के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद बचे हुए विश्व कप मुकाबलों से बाहर हो गये।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines