ENG-W vs BAN-W: महिला वनडे विश्व कप 2025 के 8वें मैच में इंग्लैंड की टीम बड़े उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ने एक समय पर अपने छह विकेट सिर्फ 103 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे और बांग्लादेश की बॉलर्स पूरी तरह से हावी थीं. हालांकि, हीथर नाइट और चार्ली डीन के बीच हुई 79 रनों की अहम साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड 4 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही. हीथर नाइट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की नाबाद पारी खेली.
हीथर नाइट ने बचाई लाज
179 रनों के लक्ष्य करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ही बेहद खराब रही. एमी जोन्स सिर्फ एक रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद टैमी ब्यूमोंट सिर्फ 13 रन बनाकर चलती बनीं. कप्तान नेट साइवर ब्रंट को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह 32 रन बनाने के बाद आउट हो गईं. सोफिया डंकले अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और जीरो पर आउट हुईं. 69 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर इंग्लैंड पहले से ही मुश्किल में थी. 9 रन अभी स्कोर बोर्ड पर जुड़े ही नहीं थे कि टीम को एक और झटका लग गया.
हालांकि, हीथर नाइट एक छोर संभालकर खड़ी रहीं और उन्होंने 111 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान नाइट ने 8 चौके और एक सिक्स जमाए. वहीं, चार्ली डीन ने भी अहम समय पर 27 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके बूते इंग्लैंड की टीम लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही.
ये भी पढ़ें: ODI कैप्टेंसी जाने के बाद Rohit Sharma की सैलरी में भी होगा बदलाव? जानिए क्या कहते हैं नियम
इंग्लिश गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इससे पहले इंग्लैंड की बॉलर्स ने भी जमकर कहर बरपाया और बांग्लादेश की पूरी टीम को सिर्फ 178 रनों पर समेटा. टीम की ओर से गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, चार्ली डील ने 28 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश की ओर से सोभना मोस्टारी ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिल सका.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines