हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड की टी-20 टीम में बड़ा फेरबदल! खूंखार ऑलराउंडर की हुई वापसी, डकेट करेंगे आराम

Sam Curran: इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के आगाज से पहले अपनी टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं। स्टार ऑलराउंडर की वापसी हुई है।

विज्ञापन
Sam Curran

Sam Curran: अपने ही घर में 27 साल बाद साउथ अफ्रीका के हाथों वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने टी-20 टीम में कुछ बदलाव किए हैं। टी-20 सीरीज का आगाज 10 सितंबर से होना है और इससे पहले इंग्लिश टीम में सैम करन की एंट्री हुई है। वहीं, बेन डकेट को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आराम दे दिया गया है।

तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। टी-20 टीम की कप्तानी भी हैरी ब्रूक करते हुए नजर आएंगे। पहले दो मैच गंवाकर इंग्लैंड का एकदिवसीय सीरीज जीतने का सपना पहले ही चकनाचूर हो चुका है। ऐसे में टीम फटाफट क्रिकेट में जरूर रंग जमाना चाहेगी।

इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड में बदलाव

10 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में तीन बड़े बदलाव किए हैं। इंग्लिश टीम में सैम करन को शामिल किया गया है। करन ने अबतक इंग्लैंड की तरफ से 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 356 रन निकले हैं, जबकि उन्होंने गेंदबाजी में कुल 54 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

करन की ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए ही उन्हें टीम में वापस बुलाया गया है। वनडे सीरीज में बल्ले से कुछ खास कमाल दिखाने में नाकाम रहे बेन डकेट को टी-20 सीरीज के लिए आराम दे दिया गया है। डकेट 2 एकदिवसीय मुकाबले में महज 19 रन ही बना सके थे।

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

टी-20 सीरीज का आगाज 10 सितंबर से होगा, जिसका पहला मुकाबला कार्डिफ में खेला जाना है। दूसरा टी-20 मुकाबला 12 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज के अंतिम मैच की मेजबानी ट्रेंट ब्रिज का मैदान करेगा, जो 14 सितंबर से खेला जाना है।

विज्ञापन

वनडे सीरीज गंवा चुकी है इंग्लैंड

इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका के हाथों वनडे सीरीज में 27 साल बाद हार का मुंह देखना पड़ा। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 0-2 से पिछड़ चुकी है। पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से बाजी मारी थी। वहीं, दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में प्रोटियाज टीम 5 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola