हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भारतीय बल्लेबाजों से खौफ खा गया इंग्लैंड! 5th टेस्ट के लिए बुलाया एक और नया गेंदबाज, बल्ले से भी मचाएगा धमाल

IND vs ENG: सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में एक और नए गेंदबाज को जोड़ा है।

विज्ञापन
England cricket Team

Jamie Overton: सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में एक और ऑलराउंडर को जोड़ा है। इंग्लिश टीम में जेमी ओवरटन की एंट्री हुई है। मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की हार को टाल दिया था। जडेजा 107 और सुंदर 101 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई। हालांकि, इंग्लैंड अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है।

एक और ऑलराउंडर की एंट्री

चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद इंग्लैंड ने सीरीज के लास्ट मुकाबले के लिए एक और ऑलराउंडर को टीम से जोड़ा है। इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलने वाले जेमी ओवरटन की टीम में एंट्री हुई है। ओवरटन ने अब तक खेले एक टेस्ट मैच में कुल 2 विकेट निकाले हैं। हालांकि, वह बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। इकलौते टेस्ट में उन्होंने 97 रन भी बनाए हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें पांचवें टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं।

चौथे टेस्ट में बेबस नजर आए थे इंग्लिश गेंदबाज

इंग्लैंड का गेंदबाजी अटैक भारतीय बल्लेबाजों के आगे चौथे टेस्ट मैच में पूरी तरह से बेबस नजर आया था। इंग्लिश गेंदबाज पांच सेशन में लगातार बॉलिंग करने के बावजूद सिर्फ 4 ही भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा सके थे। शुभमन गिल और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 188 रनों की पार्टनरशिप जमाई, तो सुंदर-जडेजा ने 203 रनों की साझेदारी जमाते हुए इंग्लैंड के जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। चौथी पारी में क्रिस वोक्स ने 2 विकेट चटकाए, तो आर्चर एक विकेट ही निकाल सके थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें