England Domestic One Day Cup 2023: इंग्लैंड में इन दिनों रॉयल वनडे कप खेला जा रहा है। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से युवा बल्लेबाज जेम्स ब्रेसी ने कमाल कर दिया है। ग्रुप बी के तहत खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने समरसेट के खिलाफ 224 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 454 रनों तक पहुंचा दिया। इस खिलाड़ी ने पहले ओवर में हिटिंग की और आखिरी बॉल तक क्रीज पर टिका रहा।
जेम्स ब्रेसी ने लगाए 30 चौके और 5 छक्के
जेम्स ब्रेसी ने 151 बॉल पर 224 रन बनाए। उन्होंने 30 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके दोहरे शतक के दम पर टीम ग्लूस्टरशायर ने 50 ओवर में 454 रन बनाए हैं। वह 224 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस खिलाड़ी ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और दर्शकों का मनोरंजन किया।
कौन हैं जेम्स ब्रेसी
जेम्स ब्रेसी इंग्लैंड से आते हैं। 26 साल के इस खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट में खेला है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेशनल टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वह सिर्फ 2 टेस्ट खेल पाए और टीम से ड्रॉप हो गए। अब वापसी के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो ग्लूस्टरशायर ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 454 रन बनाए हैं। टीम के लिए कप्तान जेम्स ब्रेसी के अलावा ओलीवर प्राइज ने 83 गेंद पर 77 रनों का योगदान दिया। आखिर में ग्रीम वैन बुरेन ने 12 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। अब समरसेट की टीम 455 रनों के टागरेट का पीछा कर रही है।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines